Hardik Pandya की कप्तानी मुंबई इंडियंस की पहली जीत

Hardik Pandya की कप्तानी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मेहमानों को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आए मुंबई इंडियंस के दोनों ओपनरों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर दिल्ली के बोलेरो को आड़े हाथों लिया। दोनों ने मिलकर पावरप्ले के 6 ओवरो में ताबड़तोड़ 75 रन बनाएं।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के स्पिनरों एवं तेज गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर दिल्ली के विरुद्ध पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। लेकिन रोहित शर्मा इस मैच में अर्धशतक बनाने से चूक गए। रोहित शर्मा ने 49 रनों की पारी में 6 चौके एवं तीन गगन चुंबी छक्के लगाए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद इस सीजन अपना पहला मैच खेलने उतरे सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके। सूर्या 0 के स्कोर पर अपना विकेट गवा बैठे।

सूर्यकुमार यादव की आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इशान किशन के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे। इशान किशन लगभग 180 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 42 रन ठोके। इशान किशन ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 17 गेंदों में 30 रन जोड़े।

इशान किशन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा भी सस्ते में आउट हो गए। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के टीम डेविड ने कुछ आक्रामक शॉट लगाए। और मुंबई इंडियंस के स्कोर को 200 तक ले गए। इसी बीच हार्दिक भी तेज गेंदबाज एनरिक nortje का शिकार हुए।

कप्तान हार्दिक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए वेस्टइंडीज के रुमारियों शेफर्ड ने लगभग 400 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 39 रन ठोक डालें। Shepherd ने टीम डेविड के साथ मिलकर मात्र 13 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के विरूद्ध 334 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स की रन चेज

Hardik Pandya की कप्तानी MI की पहली जीत

235 रनों की विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपना विकेट जल्द ही खो दिया। डेविड वार्नर को तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने हार्दिक के हाथों कैच करा डगआउट का रास्ता दिखाया। डेविड वार्नर के आउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने पृथ्वी शॉ के साथ दिल्ली की पारी को संभाला।

अभिषेक एवं पृथ्वी शॉ ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 88 रन जोड़े। इसके बाद पारी के 12वे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पृथ्वी शॉ को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया। पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद दिल्ली की रन गति भी कुछ धीमी हो गई। पृथ्वी शॉ ने 66 रनों की पारी में 8 चौके एवं तीन छक्के लगाए। पृथ्वी के आउट होने के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत भी सस्ते में आउट होकर चलते बने।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टैब्बस ने तेज गति से रन बनाना जारी रखा। लेकिन एक छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। Tristan Stubbs ने तीन चौकों एवं 7 सिक्स की मदद से ताबड़तोड़ 71 रन बनाएं। लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकें। मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज जेराल्ड कॉट्जी ने 4 जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2 सफलता अपने नाम की।

Leave a Comment