भारत में ड्राइवरों की हड़ताल, Hit and Run New Law से बंद पड़ा बिजनेस,जेल से लेकर जुर्माने तक जानें पूरा अपडेट

Hit and Run New Law

केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना को लेकर 2023 के आखिरी महीने में एक नया नियम लागू किया है।जिसमें अगर कोई ट्रक या डंपर चालक द्वारा एक्सीडेंट हो जाता है तो वो भागे न बल्कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को हॉस्पिटल तक पहुंचाए और पुलिस स्टेशन में सूचना दें। चालक द्वारा इसका उलंघन करने पर उसे 10 लाख का जुर्माना और 7 साल की जेल होगी। लेकिन चालक द्वारा संयोगवस किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो उसे आस पास की मौजूद भीड़ नहीं छोड़ेगी।केंद्र सरकार ने इस मामले पर हिट “एंड रन” पर नया कानून बनाया है।

हिट एंड रन का पुराना नियम

पहले इस मामले में आरोपित चालक किसी का एक्सीडेंट करता था तो पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उसे 6 महीने की सजा और 1000रुपए जुर्माने या दोनों की सजा होती थी ।ये कानून IPC (इंडियन पीनल कोड)की धारा 279 के अंतर्गत आता था।
जो केंद्र सरकार द्वारा इस बदल दिया गया है।

Hit and Run New Law पर ड्राइवरों ने क्यों किया विरोध:

केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए इस कानून में सजा और जुर्माना दोनो कम किया जाए।
इस नियम का ज्यादातर ट्रक और भारी वाहनों के ड्राइवर विरोध कर रहे हैं।
पुराने कानून में 2 साल की सजा और 1हजार जुर्माने का प्रावधान था।
इस कानून को लेकर सभी ड्राइवर जगह जगह चक्का जाम कर हड़ताल पर हैं।

ड्राइवर की हड़ताल से आम आदमी पर असर

ड्राइवर हड़ताल की न्यूज़

भारत में ट्रक ड्राइवरों की संख्या 80 लाख से भी ज्यादा है। और 2024 के पहले ही महीने 1 जनवरी से सभी ड्राइवर हड़ताल पर हैं। जिससे भारत की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इनके चलते भारत में रहने वालों की जरूरत मंद सामानों जैसे फल, सब्जी, दूध, और अन्य कृषि संबंधी वस्तुओं की आपूर्ति होती है । भारत के हर राज्यों कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हड़ताल की वजह से रोजमर्रा की वस्तुओं का दाम बढ़ गया है।

जिससे सभी नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वही पेट्रोल और डीजल की सप्लाई का असर पड़ रहा है जिससे लोकल ट्रांसपोर्ट और आवाजाही में दिक्कत हो रही है ।हड़ताल के दूसरे दिन से ही फ्यूल पंपों पर लंबी लंबी कतारों में भीड़ बड़ रही है,जिससे आम लोगों पर भी काफी असर दिख रहा है।इस हड़ताल पर ड्राइवरों का बयान आया है की जबतक ये कानून केंद्र सरकार वापस नहीं करेगी तब तक हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।

Petrol Pump Strike News: पेट्रोल बिजनेस पर पड़ा भारी असर

Hit and Run New Law

मुंबई:

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में कुल 200 पेट्रोल पंप हैं,जिन्हे रोजाना 500 टैंकर तेल की जरूरत होती है। मंगलवार के दिन लगभग 80% फ्यूल खत्म हो चुका है जिससे निजी स्कूलों की बसें और चार पहिया वाहनों समेत कई छोटी गाड़ियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस वजह से मुंबई के कुछ स्कूलों की सभी बसें भी थम गई हैं।

चंडीगढ़

हड़ताल के चलते पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर विराम लग गया है। वहां के डीएम ने बिक्री को लेकर नया नियम लगा दिया है,दो पहिया वाहनों को 2 लीटर पेट्रोल और 4 पहिया वाहनों को 5 लीटर डीजल देने का ऐलान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश

नए सड़क दुर्घटना के कानून से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बसों का संचालन आधे दिन तक नही हुआ था,जिससे अलग अलग यात्रियों का गंतव्य ठप्प रहा। इस प्रकार ड्राइवर की हड़ताल से बिज़नेस पर बहोत बड़ा असर हो रहा है।

ड्राइवर हड़ताल कब तक रहेगा

ड्राइवर हड़ताल कब तक रहेगा

हड़ताल करते चालकों ने बताया कि सरकार द्वारा नए कानून से हम बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं।बयान देते हुए उन्होंने कहा की हर दिन हम 500 रुपए तक कमाते हैं, जो महीने का करीबन ₹15,000 होता है।
अगर हमसे कहीं गलती से भी एक्सीडेंट हो गया तो हम 10 साल की जेल और 7 लाख रुपए की व्यवस्था कहां से करेंगे। और ये हड़ताल हम तबतक नहीं खत्म करेंगे जबतक ये कानून रद्द नहीं किया जाता।

Leave a Comment